लाइव न्यूज़ :

महमूद प्राचा के कंप्यूटर को सील करने संबंधी कार्रवाई की निगरानी के लिए स्थानीय आयुक्त नियुक्त

By भाषा | Updated: March 27, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के सिलसिले में एक गवाह को कथित तौर पर प्रभावित करने के मामले में वकील महमूद प्राचा के कार्यालय में कंप्यूटर को सील करने संबंधी कार्रवाई की निगरानी के लिए एक स्थानीय आयुक्त (एलसी) को नियुक्त किया और पुलिस को उनके साथ समन्वय करने के निर्देश दिये।

सत्र अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 28 अप्रैल तक मजिस्ट्रेट अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें प्राचा के खिलाफ तलाशी वारंट की तामील करने का निर्देश दिया गया था।

विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने एलसी नियुक्त किये जाने संबंधी प्राचा के प्रस्ताव का विरोध नहीं किया था जिसके बाद सत्र अदालत ने यह निर्देश दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने जांच अधिकारी (आईओ) को शनिवार को प्राचा के कार्यालय में जाने और कंप्यूटर को जब्त करने और सील करने का निर्देश दिया। यह निर्देश भी दिया कि पूरी प्रक्रिया की अधिवक्ता अवनीत कौर की उपस्थिति में वीडियोग्राफी की जाए, जिन्हें स्थानीय आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

अदालत ने हालांकि कहा कि कंप्यूटर प्राचा के पास रहेगा और उन्हें इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करने का निर्देश दिया।

पिछले वर्ष फरवरी में राष्ट्रीय राजधानी में हुए दंगों से संबंधित मामलों में कुछ आरोपियों की पैरवी कर रहे हैं।

अदालत प्राचा की एक अपील पर सुनवाई कर रही थी। प्राचा ने मजिस्ट्रेट अदालत के उस आदेश के खिलाफ अपील की थी जिसमें उनके खिलाफ तलाशी वारंट की तामील करने के निर्देश दिये गये थे।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 28 अप्रैल तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल