लाइव न्यूज़ :

मृत सरकारी कर्मचारी की देय राशि परिजनों को दिलाने के लिए शीघ्र नोडल अधिकारी नियुक्त करें : केंद्र

By भाषा | Updated: June 5, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून केंद्र ने अपने सभी विभागों से नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा है, जो मृतक सरकारी कर्मचारी के परिवार के सदस्यों के साथ समन्वय करेंगे ताकि उन्हें जल्द ही उस धनराशि का भुगतान कर दिया जाए जिनके वे हकदार हैं।

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव इंदीवर पाण्डेय ने एक पत्र में कहा कि नोडल अधिकारी का विवरण मंत्रालयों, विभागों और संबंधित कार्यालयों की वेबसाइट पर डाला जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि कोविड-19 के कारण हाल ही में कुछ सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने जान गंवा दी। कई मामलों में मृतक कर्मचारी और अधिकारी अपने परिवार के कमाने वाले इकलौते सदस्य थे।’’

पाण्डेय ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों की असामयिक मृत्यु से उनका परिवार टूट गया है और महामारी के मद्देनजर उन्हें पेंशन की फौरन आवश्यकता है।

उन्होंने सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिव को बृहस्पतिवार को लिखे पत्र में कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है कि मृतक कर्मचारी के परिवार को मिलने वाली पेंशन तथा अन्य सुविधाएं जल्द ही दी जाए।’’

पत्र में कहा गया है कि सेवा के दौरान किसी सरकारी कर्मचारी की मौत होने पर सभी मामलों में परिवार को पहले 10 साल की अवधि के लिए अंतिम वेतन के 50 फीसदी की दर से पेंशन दी जाती है और उसके बाद अंतिम वेतन के 30 प्रतिशत दर के हिसाब से पेंशन दी जाती है।

पाण्डेय ने कहा, ‘‘मैं आपसे एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भी अनुरोध करता हूं जो मंत्रालय/विभाग के साथ ही संबंधित कार्यालय में निदेशक/उप सचिव रैंक से नीचे का अधिकारी नहीं होगा और वह मृतक सरकारी कर्मचारी के परिवार के सदस्यों के साथ समन्वय करेंगे ताकि उन्हें जल्द ही उस धनराशि का भुगतान कर दिया जाए जिनके वे हकदार हैं और दस्तावेजी काम में भी उन्हें सहायता दें।’’

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र के फैसले से शोक संतप्त परिवार को काफी मदद मिलेगी।

पटेल ने कहा, ‘‘यह केंद्र सरकार का बेहद अच्छा कदम है। हम केंद्र सरकार के सभी विभागों से नोडल अधिकारियों को जल्द से जल्द नियुक्त करने का अनुरोध करते हैं ताकि मृतक सरकारी कर्मचारी के परिवारों को बकाया राशि मिलने में मदद मिल सकें।’’

एनएमओपीएस एक गैर लाभकारी संगठन हैं जिनमें केंद्र और राज्य सरकार के 13 लाख से अधिक कर्मचारी उसके सदस्य हैं।

पाण्डेय ने अपने पत्र में कहा कि परिवार को पेंशन देने की प्रक्रिया पूरी होने ओर बैंक के जरिए इसके भुगतान में थोड़ा वक्त लग सकता है क्योंकि इस काम में वेतन एवं लेखा कार्यालय (पीएओ) और केंद्रीय पेंशन लेखा कार्यालय (सीपीएओ) भी शामिल होता है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही परिवार को नियमित तौर पर मिलने वाली पेंशन की प्रक्रिया भी उच्च प्राथमिकता पर पूरी की जा सकती है ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि बैंक से पहला भुगतान परिवार के पेंशन के लिए दावा करने के एक महीने के भीतर हो जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है