लाइव न्यूज़ :

वाल्मीकि जयंती आयोजन में सहयोग के लिए आवेदन आमंत्रित

By भाषा | Updated: October 12, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दिल्ली सरकार ने 20 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के आयोजन में सहयोग के लिए सरकारी योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किये हैं।

एक सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली सरकार पैनल में शामिल एजेंसियों के माध्यम से वाल्मीकि जयंती समारोह मनाने के इच्छुक संगठनों को टेंट, साउंड, सिस्टम, लाइटिंग, बैनर और कुर्सियों की व्यवस्था के रूप में सहायता प्रदान करेगी।

सामाजिक गतिविधियों में शामिल संस्था और गैर-सरकारी संगठन ‘प्रतिष्ठित व्यक्तियों की जयंती/पुण्यतिथि समारोह से संबंधित योजना’ के तहत सहायता के लिए पात्र हैं।

सहायता प्राप्त करने के इच्छुक संगठनों को संबंधित क्षेत्र के विधायक द्वारा अनुशंसित अपना आवेदन अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को 14 अक्टूबर तक जमा करना आवश्यक है।

आयोजकों को इस आशय का एक घोषणा पत्र भी प्रस्तुत करना होगा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों का ईमानदारी से पालन किया जाएगा, ताकि कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सके।

दिल्ली में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी वाल्मीकि समुदाय से आते हैं और अगले साल होने वाले नगरपालिका चुनावों में उनके महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos