लाइव न्यूज़ :

पीएम-केयर्स फंड का इस्तेमाल करके सभी 738 जिलों में चिकित्सकीय संयंत्र स्थापित करने को लेकर अर्जी

By भाषा | Updated: May 15, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके महामारी से प्रभावित देश के लिए विभिन्न राहत उपायों का अनुरोध किया गया है, जिसमें पीएम-केयर्स फंड के तहत मिले प्राप्त दान का उपयोग करके कोविड​​​​-19 टीकों की तत्काल खरीद और 738 जिलों में से प्रत्येक में तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन (एलएमओ) संयंत्र की स्थापना करना शामिल है।

याचिकाकर्ता ने याचिका में केंद्र, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), पीएम-केयर्स फंड और सभी राज्यों को पक्षकार बनाया है।

अधिवक्ता विप्लव शर्मा की ओर से दायर अर्जी में कहा गया है, ‘‘(पीएम केयर्स फंड को) पहले.... कोविड-19 टीके, आक्सीजन संयंत्र या जेनरेटर की तत्काल खरीद (आयात करके और या किसी अन्य तरीके से) इस्तेमाल और उसके बाद 738 जिला सरकारी अस्पतालों में तत्काल स्थापना करने का निर्देश दें।

याचिका में कहा गया है कि गरीब नागरिकों को मुफ्त में ऑक्सीजन मिलनी चाहिए।

याचिका अगले सप्ताह सुनवाई के लिए आ सकती है। इसमें केंद्र और राज्यों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है कि सभी निजी और धर्मार्थ अस्पताल भी मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए संयंत्र स्थापित करें।

इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी शहरों में विद्युत और अन्य श्मशान स्थापित करने और मौजूदा विद्युत श्मशानों की स्थिति को बनाए रखने और सुधार करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

याचिका में कहा गया है कि संसद और विधानसभाओं के सदस्यों को निर्देश दिया जाए कि वे अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों की सेवा के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ अपनी राशि को अनुशासित तरीके से खर्च करें।

याचिका में कहा गया है, ‘‘केंद्र, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारें यह सुनिश्चित करें कि उनके संबंधित प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित सभी अस्पताल पर्याप्त साधन और रसद से लैस हों जिससे वे कोविड मरीजों को चिकित्सकीय ऑक्सीजन, टीके प्रदान कर सकें और सभी संबंधितों की न्यायिक जवाबदेही हो जो कि इस न्यायालय द्वारा उचित आदेश/निर्देशों के माध्यम से ही संभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह