लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री कंगना के खिलाफ मुकदमे के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 23:29 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 23 नवंबर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में एक अधिवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें अभिनेत्री द्वारा महात्मा गांधी पर की गयी टिप्पणी को आधार बनाते हुए राष्ट्रद्रोह अधिनियम, मानहानि एवं आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में वाद दर्ज करने का आग्रह किया गया है। अदालत ने इस संबंध में न्यू आगरा थाने से रिपोर्ट मांगी है और वह प्रार्थना पत्र पर 25 नवंबर को सुनवाई करेगी।

संबंधित प्रार्थना पत्र राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने प्रस्तुत किया है।

शर्मा के अनुसार, 17 नवंबर को उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा महात्मा गांधी के प्रति की गई अपमानजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी व पोस्ट को पढ़ा।

उन्होंने कहा कि कंगना ने अपनी टिप्पणी से महात्मा गांधी, अनेक शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित पूरे राष्ट्र का अपमान किया। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए थी, मगर उन्होंने अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व का पालन नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू