लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, 10 अक्टूबर तक जमा होंगे फॉर्म

By भाषा | Updated: September 24, 2021 17:37 IST

Open in App

मेरठ, 24 सितम्बर उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत उम्मीदवारों के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि कांग्रेस ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की 29 सितम्बर को मेरठ में प्रस्तावित "संकल्प महारैली" के कारण आगे बढ़ा दी है और अब दस अक्टूबर तक आवेदन जमा किया जा सकता है। कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर थी, मेरठ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की 29 सितंबर को प्रस्तावित जनसभा की तैयारी चल रही है और इस कारण आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 10 अक्टूबर कर दी गई है।

गौरतलब है कि प्रियंका की जनसभा मेरठ के भैसाली मैदान में प्रस्तावित है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि 29 सितम्बर को प्रियंका की प्रस्तावित रैली को लेकर मेरठ की जनता में बहुत उत्साह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos