लाइव न्यूज़ :

सेब की बंपर पैदावार के बावजूद कश्मीरी किसानों में निराशा, बनी घाटे का सौदा, जानिए क्यों?

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 7, 2022 16:24 IST

एक कश्मीरी सेब उत्पादक रहीम का कहना था कि मौजूदा दरों की बात करें तो यह पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम है। सेब का एक डिब्बा पिछले साल के 1100-1200 रुपये प्रति डिब्बे की तुलना में अब 400-500 रुपये में बिक रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल पैकेजिंग बाक्स की कीमत में भी 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। बंपर उत्पादन के कारण कीमतें कम हुई हैंकेमिकल स्प्रे से लेकर लेबर और पैकेजिंग तक सब कुछ महंगा है।

जम्मू। कश्मीरियों के लिए इस बार सेब की फसल मुसीबत बन गई है। इस बार उद्यानों में सेब की इतनी बंपर पैदावार हुई है की अब उन्हें संभालने के लिए कोल्ड स्टोरेज भी कम पड़ गए हैं। पहले ही उम्मीद से ज्यादा फसल के पैदा होने के कारण भाव गिर गए और पैकेजिंग मेटिरियल के दामों में वृद्धि ने उन्हें घाटे में पहुंचा दिया। कश्मीर के फल उत्पादक सेब के लिए कोल्ड स्टोरेज खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ताकि बाद में इन सेबों को महंगे दामों पर बेचा जा सके।

अब जबकि कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है उत्पादकों को सेब के लिए कोल्ड स्टोरेज की तलाश करने के लिए प्रेरित किया है। किसान नुकसान की भरपाई के लिए बेमौसम में अपनी उपज बेचने की योजना बना रहे हैं।

एक कश्मीरी सेब उत्पादक रहीम का कहना था कि मौजूदा दरों की बात करें तो यह पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम है। सेब का एक डिब्बा पिछले साल के 1100-1200 रुपये प्रति डिब्बे की तुलना में अब 400-500 रुपये में बिक रहा है। जबकि न्यू कश्मीर फ्रूट एसोसिएशन के महासचिव शाहिद चौधरी का कहना था कि इस साल, हमारे पास बंपर फसल थी, लेकिन दरें बहुत कम हैं।उन्होंने कहा कि अभी भी 30 प्रतिशत उपज गोदामों में पड़ी है। वे कहते थे कि सेब का मौसम करीब आ रहा है और लगभग 30 प्रतिशत उपज अभी तक बिकनी बाकी है। बाहर के डीलरों ने इस साल हमारी उपज के लिए कम कीमत लगाई है जिस कारण अब हमने फसल को अभी नहीं बेचने का फैसला किया है।

पर कश्मीर में कोल्ड स्टोरेज की अनुपलब्धता ने समस्या को जटिल बना दिया है। शाहिद ने कहा कि कश्मीर के सभी कोल्ड स्टोरेज क्षमता से भरे हुए हैं, जिससे बड़ी संख्या में उत्पादकों को निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि पंजाब, दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों में कोल्ड स्टोरेज भी बुक हो गए हैं।

शाहिद के मुताबिक, परिमपोरा फल मंडी से रोजाना औसतन करीब 200 सेब लदे ट्रक निकलते हैं। आजादपुर फल मंडी में सेब के डिब्बे का भाड़ा पिछले साल के 60 रुपये के मुकाबले अब 90 रुपये है। केमिकल स्प्रे से लेकर लेबर और पैकेजिंग तक सब कुछ महंगा है। हमने प्रत्येक सेब के डिब्बे पर लगभग 450 रुपये खर्च किए। सोपोर के सेब उत्पादक मोहम्मद सलीम मीर के मुताबिक, हम इस साल भारी नुकसान उठाने को मजबूर हो रहे हैं।

गौरतलब है कि इस साल पैकेजिंग बाक्स की कीमत में भी 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। प्रत्येक कार्डबोर्ड बाक्स की कीमत में 30 रुपये की वृद्धि हुई है, जबकि लकड़ी के बक्से की दरों में 60 प्रतिषत की वृद्धि हुई है।

बागवानी विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बंपर उत्पादन के कारण कीमतें कम हुई हैं। अधिकारी का कहना था कि चूंकि कई लोगों ने सेब को कोल्ड स्टोरेज में रखा है, इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले महीनों में बाजार में कीमतें ऊपर जाएगी।

टॅग्स :Jammujammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया