लाइव न्यूज़ :

लोगों से दिल्ली से न जाने की अपील करना केजरीवाल का नाटक है: मायावती

By भाषा | Updated: May 8, 2021 11:53 IST

Open in App

लखनऊ, आठ मई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान को ‘‘नाटक’’ बताया है, जिसमें उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय राजधानी से पलायन नहीं करने की अपील की थी।

मायावती ने गरीबों, दलितों एवं आदिवासी समुदायों के लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण किए जाने की मांग की।

बसपा नेता ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर कहा कि दिल्ली के लोग पलायन न करें। उन्होंने यही नाटक कोरोना वायरस के दौरान पहले भी किया था। महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में भी अब यही देखने को मिल रहा है। अब पंजाब के लुधियाना से भी बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं। यह अति-दुःखद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि इन जगहों की राज्य सरकारें इन लोगों में विश्वास पैदा करके उनकी जरूरतों को समय से पूरा कर देतीं तो ये लोग पलायन नहीं करते। ये राज्य सरकारें इस मामले में अपनी कमियों को छिपाने के लिए अलग-अलग तरह की नाटकबाजी कर रही हैं। यह किसी से छिपा नहीं है।''

बसपा सुप्रीमो ने मांग की कि पूरे देश में खासकर गरीबों, दलितों एवं आदिवासी समुदायों के लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाना चाहिए और उनकी आर्थिक मदद की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू