लाइव न्यूज़ :

केन्द्र से 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की अपील की है: केजरीवाल

By भाषा | Updated: June 1, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केन्द्र से कोविड हालात के मद्देनजर 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की अपील करते हुए पिछले प्रदर्शन के आधार पर छात्रों के मूल्यांकन की अपील की।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''12वीं की परीक्षा को लेकर बच्चे और अभिभावक काफ़ी चिंतित हैं। वे चाहते हैं कि बिना वैक्सिनेशन, 12वीं की परीक्षा नहीं होनी चाहिए। मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि 12वीं की परीक्षा रद्द की जाए। पिछले प्रदर्शन के आधार पर उन्हें आकलन किया जाए।''

केजरीवाल ने बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर आज शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले यह अपील की।

सीबीएसई ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते 14 अप्रैल को 10वीं की परीक्षाएं रद्द और 12वीं के इम्तिहान स्थगित करने की घोषणा की थी।

शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले में हुई उच्च स्तरीय बैठक में जिन प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी, उन पर हाल ही में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से विस्तृत सुझाव मांगे थे।

सरकार ने परीक्षाएं रद्द करने की मांग वाली दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रहे उच्चतम न्यायालय को बताया था कि वह तीन जून तक इस मामले पर अंतिम निर्णय लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे