लाइव न्यूज़ :

जादवपुर विश्वविद्यालय को फिर से खोलने की अपील

By भाषा | Updated: September 8, 2021 18:37 IST

Open in App

कोलकाता, आठ सितंबर जादवपुर विश्वविद्यालय के सभी हितधारकों- शिक्षकों, छात्रों और अधिकारियों की एक बैठक में कार्यकारी परिषद से कहा गया है कि वह पूजा की छुट्टी से पहले, विश्वविद्यालय खोलने का एक रोडमैप तैयार करे।

मंगलवार को हुई बैठक में परिसर को फिर से खोलने और शैक्षणिक गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से दोबारा शुरू करने की वकालत और इच्छुक छात्रों, शोधार्थियों व विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए तत्काल व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम की सिफारिश की गई।

बैठक में कहा गया, ''विश्वविद्यालय प्रशासन को भौतिक रूप में सामान्य शैक्षणिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने और इच्छुक छात्रों और शोधार्थियों के टीकाकरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 13 सितंबर 2021 पश्चिम बंगाल सरकार के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री के साथ त्रिपक्षीय चर्चा शुरू करनी चाहिए।''

बैठक में कहा गया है कि सामान्य शैक्षणिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को दुर्गा पूजा की छुट्टी से पहले भौतिक बुनियादी ढांचे की उचित ऑडिटिंग पूरी करनी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos