लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख से मारपीट का मामला: शिरोमणि अध्यक्ष ने कहा- अमेरिकी सरकार दे दोषियों को सजा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 10, 2018 09:57 IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बुजुर्ग सिख पर हुए हमले के बाद सिख समुदाय में डर का माहौल है।

Open in App

कैलिफोर्निया, 10 अगस्त: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बुजुर्ग सिख पर हुए हमले के बाद सिख समुदाय में डर का माहौल है। सोमवार को मंटेका में साहिब सिंह नट (71) पर हमले के संबंध में बुधवार को दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया। इन किशोरों की उम्र 16 और 18 साल है।

मंटेका पुलिस का कहना है कि यह घटना यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में नट पार्क में टहलते दिख रहे हैं कि तभी दो लोग वहां पहुंचते हैं और उन्हें लात-घूसों से पीटते हैं और उन पर थूकते हैं।

अब इस मामले परशिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष जीएस लॉन्गेवाल ने कहा है कि कैलिफोर्निया में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग और निर्दोष व्यक्ति पर नस्लीय हमला होना एक दुखद घटना है। हमारी सरकार से अपील है कि इस मामले में अमेरिकी सरकार के अधिकारियों से बात करे और दोषियों की सजा सुनिश्चित कराए।

जानें क्या है मामला

एक निगरानी कैमरे में नजर आ रहा है कि साहिब सिंह नट कैलिफोर्निया के मंटेका में तड़के एक सड़क के किनारे टहल रहे हैं। उसी समय दो व्यक्ति विपरीत दिशा से उनकी तरफ आए। दृश्य में नजर आ रहा है कि नट दोनों लोगों को देख कर रुक जाते हैं और दोनों लोग उनसे बातचीत करने लगते है। इसके बाद सिंह आगे बढ़ जाते हैं लेकिन वे लगातार उनका पीछा करते हैं और उनसे बात करते हैं। कुछ देर की नोंकझोंक के बाद काले रंग का हुड पहने एक व्यक्ति ने अचानक उनके पेट में लात मारी और बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पर गिर गये और उनकी पगड़ी खुल गयी।

उन्होंने खड़ा होने और खुद का बचाव करने का प्रयास किया लेकिन व्यक्ति ने फिर से उनके पेट में लात मारी। नट सड़क पर गिर गये जिसके बाद हमला करने वाला व्यक्ति उनके पास आया और उनका चेहरा छूने लगा और उन पर थूक दिया। इसके बाद वे नट को सड़क पर पड़ा छोड़कर चले गये। कैलिफोर्निया में एक सप्ताह के भीतर एक सिख व्यक्ति पर यह दूसरा हमला है। 31 जुलाई को 50 वर्षीय सुरजीत महली पर हमला किया गया था।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :अमेरिकासिख
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं