लाइव न्यूज़ :

शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील : कुरान की कुछ आयतों को हटाने की याचिका पर सुनवाई न करे न्यायालय

By भाषा | Updated: March 18, 2021 19:38 IST

Open in App

लखनऊ, 18 मार्च शिया मुसलमानों के प्रमुख संगठन ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने उच्चतम न्यायालय से कुरान शरीफ की 26 आयतें हटाने की उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की याचिका को खारिज करने की अपील की है।

बोर्ड की कार्यकारिणी की बृहस्पतिवार को हुई आपात बैठक में तमाम मुसलमानों से आगामी 22 मार्च को रात नौ बजे अपने घरों, मस्जिदों अथवा इमामबाड़ा में कुरान शरीफ की तिलावत करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालने का अभियान चलाने की अपील भी की गई है।

बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने 'भाषा' को बताया कि बोर्ड की कार्यकारिणी की बैठक में उच्चतम न्यायालय से गुजारिश की गई है कि वह वसीम रिजवी की कुरान के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका को खारिज करे ताकि मुल्क में अमन शांति कायम रह सके।

उन्होंने बताया कि बोर्ड ने सरकार से मांग की है की वसीम रिजवी जैसे शख्स को जो किसी धर्म या उसकी पवित्र किताब की तौहीन करें उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए।

अब्बास ने बताया कि बैठक में पारित प्रस्ताव में देश के तमाम मुसलमानों से अपील की गई है कि वह 22 मार्च को रात नौ बजे अपने घरों, मस्जिदों या इमामबाड़ों में कुरान शरीफ की तिलावत करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालें और व्हाट्सएप, फेसबुक और टि्वटर की डीपी पर कुरान शरीफ की तस्वीर लगाएं।

उन्होंने बताया कि जलसे में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा अजान के खिलाफ टिप्पणी की भी घोर निंदा की गई।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने पिछली 11 मार्च को उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कुरान शरीफ की 26 आयतों को हटाया जाए। उनकी दलील थी कि इन आयतों से आतंकवाद को बढ़ावा मिलता है।

हालांकि, विभिन्न मुस्लिम संगठनों तथा भाजपा के भी कुछ नेताओं ने इसका कड़ा विरोध किया था। केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने रिजवी को एक नोटिस जारी कर अपना बयान वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है