लाइव न्यूज़ :

पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले दरोगा के विरुद्ध गैर जमानती वारंट की अर्जी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:29 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 17 मार्च उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ साजिशन हमला कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाने वाले दरोगा के खिलाफ कारतूस गबन मामले में गैर जमानती वारंट की अर्जी दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवान ने बुधवार को बताया कि बरेली कैंट थाने में तैनात दरोगा (उपनिरीक्षक) संजय सिंह के खिलाफ 18 दिसंबर 2020 को कारतूस गबन के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बतााया कि इस प्रकरण में गिरफ्तारी के लिए उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के सिलसिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मंगलवार को अर्जी दाखिल की गई है।

सजवान ने बताया कि दारोगा संजय सिंह की बर्खास्तगी के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली गई है जिसे जल्द ही क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक को भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि दरोगा संजय सिंह पर 17 अगस्त 2020 को कैंट थाने में तैनात एक सिपाही के जन्मदिन की पार्टी में हुई फायरिंग के बाद थाने में तोड़फोड़ करने का भी मुकदमा दर्ज है।

एसएसपी ने बताया कि आरोप है कि शराब के नशे में दरोगा संजय की पिस्तौल से ही गोली चली थी जिसमे वह खुद घायल भी हुए थे।

उन्होंने बताया कि संजय ने इस मामले में तत्कालीन पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, दरोगा प्रवीण कुमार और सिपाही अश्विनी के खिलाफ साजिशन जानलेवा हमला कराने के आरोप में तहरीर दी थी।

सजवान ने बताया कि चारों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए उन्होंने अदालत की शरण ली थी और उसके बाद संजय सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत की अवमानना की शिकायत संबंधी अर्जी अदालत में दी थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पिछले सोमवार को चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन