लाइव न्यूज़ :

एनसीबी प्रमुख के खिलाफ शिकायत पर जांच का आग्रह : शीर्ष अदालत चार हफ्ते बाद करेगी सुनवाई

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई उच्चतम न्यायालय एक दंत चिकित्सक की याचिका पर चार सप्ताह बाद सुनवाई करेगा, जिसमें स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के प्रमुख राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच का आग्रह खारिज करने के उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी गई है।

दंत चिकित्सक ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आग्रह किया था कि उसकी शिकायत पर केंद्र, केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को अस्थाना के खिलाफ जांच करने तथा मुकदमा चलाने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर याचिका 13 मई को सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ के समक्ष आई।

पीठ ने 13 मई के अपने आदेश में कहा, ‘‘याचिकाकर्ता के वकील के आग्रह पर मामले की सुनवाई चार सप्ताह के लिए स्थगित की जाती है।’’

उच्च न्यायालय ने चंडीगढ़ निवासी डॉक्टर मोहित धवन की याचिका 15 फरवरी को खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने अपनी शिकायत पर केंद्र, सीवीसी और सीबीआई को अस्थाना के खिलाफ जांच शुरू करने एवं आपराधिक अभियोग चलाने का निर्देश दिए जाने का आग्रह किया था।

याचिका को खारिज करते हुए उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया था।

दंत चिकित्सक ने अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत शिकायत दायर की थी।

उन्होंने अस्थाना के खिलाफ जांच एवं आपराधिक अभियोग का निर्देश दिए जाने का आग्रह करते हुए पहले शीर्ष अदालत में ही याचिका दायर की थी, लेकिन आठ फरवरी को इसे यह कहते हुए वापस ले लिया था कि वह उच्च न्यायालय जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो