लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक को किया माफ, निलंबन समाप्ति के आदेश

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 30, 2019 05:40 IST

जबलपुर के एक शिक्षक ने कमलनाथ के लिए डाकू शब्द का इस्तेमाल किया था, उन पर भी इसी तरह की कार्यवाही की गयी थी, लेकिन तब भी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यही किया था. उन्होंने शिक्षक का निंलबन समाप्त करवा दिया था.

Open in App

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर सोशल मीडिया पर एक शिक्षक द्वारा की गई टिप्पणी के बाद उनके किए निलंबन को समाप्त कर दिया है. कमलनाथ ने इसके पूर्व जबलपुर के एक शिक्षक को भी उन पर (कमलनाथ पर) टिप्पणी किए जाने पर शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई आदेश को निरस्त करा दिया था.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मुझे अभी-अभी जानकारी मिली है कि रतलाम के आलोट विकासखंड के ग्राम तालोद में एक शासकीय प्राथमिक स्कूल के शिक्षक बालेश्वर पाटीदार को राहुल गांधी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते निलंबित कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर उन पर इस तरह की कार्यवाही नियम अंतर्गत ही हुई होगी, क्योंकि शासकीय सेवा में रहते यह आचरण सिविल सेवा नियमों के विपरीत है. आलोट के उक्त शिक्षक पर हुई कार्यवाही पर मैंने सोचा कि मुझ पर पूर्व में जबलपुर के एक शिक्षक द्वारा की टिप्पणी पर तो एक शिक्षक को मैंने माफ कर दिया, लेकिन राहुल गांधी पर टिप्पणी पर में एक शिक्षक को किस अधिकार से माफ करूं. इस पर जब मैंने सोचा कि मुझ पर टिप्पणी करने वाले एक शिक्षक को हम माफी दे सकते है तो राहुल गांधी पर टिप्पणी पर एक शिक्षक को सजा मिले, यह मुझे ठीक नहीं लग रहा, क्योंकि यह कार्यवाही राहुल गांधी के सोच के विपरीत है. वह राहुल गांधी जो आज तक उन पर अशोभनीय टिप्पणी, बयानबाजी व आलोचना करने वाले तमाम विरोधियों तक को माफ करते आये है. वह कहते आए है कि आप जितनी मेरी निंदा करो, जितने मुझे अपशब्द कहो, मैं उतना मजबूत होता हूं. इससे मेरा आत्मविश्वास दृढ़ होता है. ऐसी उनकी सोच है, इसलिए उन पर की गयी टिप्पणी पर एक शिक्षक पर मेरी सरकार में निलंबन की कार्यवाही हो, यह उनकी सोच के विपरीत तो है ही लेकिन मेरी सोच के अनुसार भी ठीक नहीं है. राहुल गांधी को भी जब जानकारी मिलेगी तो उन्हें भी ठीक नहीं लगेगा. इसलिए मैंने यह निर्णय लिया है कि उक्त शिक्षक को भी माफ किया जाए. मैंने निर्देश दिये है कि उक्त शिक्षक की बहाली के आदेश तत्काल जारी किये जाए. लेकिन में उक्त शिक्षक से यह जरूर कहना चाहता हूं कि वे एक बार गांधी परिवार के इस देश के प्रति त्याग, योगदान का समुचित अध्ययन जरूर करे , जिससे उनके मन में इस परिवार के प्रति यदि कोई गलत सोच है तो वो इसे सुधार सके.

पहले भी शिक्षक को कर चुके हैं माफ

जबलपुर के एक शिक्षक ने कमलनाथ के लिए डाकू शब्द का इस्तेमाल किया था, उन पर भी इसी तरह की कार्यवाही की गयी थी, लेकिन तब भी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यही किया था. उन्होंने शिक्षक का निंलबन समाप्त करवा दिया था. इसके साथ ही यह कहा था कि मैंने यह सोचा कि जिन शिक्षक पर यह निलंबन की कार्यवाही हुई, उन्हें इस पद तक आने के लिए वर्षो मेहनत , तपस्या की होगी. पूरा परिवार उन पर आश्रित हो सकता है. सिर्फ एक मुख्यमंत्री पर उनकी की गयी उक्त टिप्पणी पर उन पर निलंबन की कार्यवाही हो, जिसको उनके पूरे परिवार को भुगतना पड़े. यह मुझे नागवार गुजरा और मेने उन्हें माफ करने का निर्णय लेकर उन्हें तत्काल बहाल करने का निर्णय लिया.

टॅग्स :राहुल गांधीकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन