लाइव न्यूज़ :

संप्रग-2 सरकार को गिराने की ‘साजिश’ रचने के लिए माफी मांगें प्रधानमंत्री और पूर्व कैग : कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 7, 2021 18:52 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात नवंबर कांग्रेस ने रविवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) विनोद राय, मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)-2 सरकार को कथित टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले का इस्तेमाल कर गिराने की कथित साजिश में अपनी 'कुटिल भूमिका' के लिए देश से बिना शर्त माफी मांगें।

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दावा किया कि हाल ही में कांग्रेस नेता संजय निरुपम से राय के माफी मांगने के साथ ही संप्रग सरकार को अस्थिर करने की साजिश का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि राय ने टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन पर कैग की रिपोर्ट में सिंह का नाम नहीं लेने के लिए दबाव डालने वाले सांसदों में से एक के रूप में गलत तरीके से निरुपम का नाम लेने के लिए माफी मांगी।

वल्लभ ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “संप्रग सरकार को गिराने की आपराधिक साजिश इस तरह से काफी बड़ी है। देश को पता होना चाहिए कि सच की पुष्टि हो चुकी है.... भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमारी सरकार को बदनाम करने की साजिश रची थी और विनोद राय इसमें एक पक्ष थे।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विनोद राय और अन्य सभी राष्ट्र से बिना शर्त माफी मांगें और साजिश में अपनी बेईमान भूमिका को स्वीकार करें।”

राय ने हाल ही में निरुपम द्वारा दायर मानहानि मामले के जवाब में उनसे बिना शर्त माफी मांगी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि निरुपम उन सांसदों में से एक थे जिन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम को टूजी स्पेक्ट्रम नीलामी पर सरकार की ऑडिट रिपोर्ट से बाहर रखने के लिए दबाव बनाना चाहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल