लाइव न्यूज़ :

अन्य बीमारियों से ग्रस्त बच्चों को कोविड-19 का नि:शुल्क टीका लगाएगा अपोलो अस्पताल

By भाषा | Updated: October 25, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर अपोलो अस्पताल ने सोमवार को कहा कि वह कुछ विशेष बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को अपने सभी अस्पतालों में कोविड-19 के टीके नि:शुल्क लगाएगा।

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि ऐसी आशा की जा रही है कि जल्दी ही कुछ विशेष बीमारियों से पीड़ित बच्चों को कोविड-19 का टीका लगाने की अनुमति मिल जाएगी और अनुमति मिलते ही अस्पताल सभी के लिए नि:शुल्क टीकाकरण अभियान शुरू करेगा।

बयान में कहा गया है कि इस सूची में रक्त संबंधी बीमारियों से ग्रस्त, स्नायुतंत्र की बीमारियों से ग्रस्त (न्यूरोलॉजी), हृदय रोग, लीवर, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, जोड़ों से जुड़ी बीमारियां, कैंसर, श्वसन संबंधी बीमारियां, जेनिटोयूरीनरी और विकास संबंधी समस्याओं से जूझ रहे बच्चों को शामिल किया जाएगा।

अपोलो अस्पताल ने अपने बयान में कहा, हालांकि, यह सिर्फ सांकेतिक सूची है और नि:शुल्क टीकाकरण के लिए सूची सरकार द्वारा जारी विशेष बीमारियों की अंतिम सूची के अनुरुप होगी।

अपोलो अस्पताल समूह के चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी ने कहा, ‘‘अभी तक टीकाकरण का मुख्य केन्द्र वयस्क हैं और अभी तक बच्चे कोविड-19 की गंभीर बीमारी से कुछ हद तक बचे हुए हैं। लेकिन, अन्य बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के मामले में यह सही नहीं है। इन बच्चों में गंभीर संक्रमण होने का खतरा लगातार बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट