लाइव न्यूज़ :

अपोलो अस्पताल ने अपने कर्मचारियों को स्पूतनिक वी टीका लगाना शुरू किया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 18:49 IST

Open in App

चेन्नई, 18 जून स्वास्थ्य सेवा प्रदाता अपोलो अस्पताल ने अपने कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए शुक्रवार को पायलट परियोजना के तहत स्पूतनिक वी टीके की खुराक देनी शुरू की।

अस्पताल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि टीके की खुराक सीधे हैदराबाद स्थित डॉक्टर रेड्डी लेबोरेटरी से खरीदी गई है और यह 1,145 रुपये प्रति खुराक की दर से मिलेगी, जिसमें टीकाकरण केंद्र पर टीका लगाने का शुल्क भी शामिल है। इस टीके को 91.6 प्रतिशत प्रभावी माना गया है, इसकी दो खुराक लेनी होगी। पहली खुराक बाजू पर दी जाएगी और दूसरी खुराक तीन हफ्ते बाद दी जाएगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक स्पूतनिक वी टीकाकरण की शुरुआत यहां अस्पताल के ग्रीम्स रोड स्थित केंद्र पर की गई।

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में डॉ. रेड्डी ने भारत में स्पूतनिक वी टीके के चिकित्सकीय परीक्षण और वितरण के लिए ‘रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड’ से साझेदारी की थी। भारत में कोविड-19 से बचाव का यह तीसरा टीका है जिसे मंजूरी दी गई है। देश में पहले ही कोविड-19 से बचाव के लिए भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा उत्पादित कोविशील्ड टीके लगाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह