लाइव न्यूज़ :

‘अपनी पार्टी’ भाजपा की ‘बी टीम’ नहीं है: बुखारी

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:26 IST

Open in App

जम्मू, 18 दिसंबर जम्मू कश्मीर की ‘अपनी पार्टी’ के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी को भाजपा की ‘बी टीम’ कहा जाता रहा है लेकिन वास्तव में ये पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस थीं जिन्होंने पूर्व में भाजपा के साथ हाथ मिलाया था।

बुखारी ने कहा कि उनकी पार्टी वंशवाद की राजनीति में विश्वास नहीं रखती।

उन्होंने कहा कि ‘अपनी पार्टी’ वंशवाद की उस राजनीति के विरुद्ध है जो पीडीपी करती है।

बुखारी ने कहा कि पीडीपी सईद खानदान की पार्टी है, नेशनल कॉन्फ्रेंस अब्दुल्ला परिवार की पार्टी है और कांग्रेस पर नेहरू-गांधी परिवार का कब्जा है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम पर हमेशा आरोप लगता रहा है कि हम भाजपा की बी टीम हैं। लेकिन मैं उनसे (महबूबा मुफ्ती) पूछना चाहता हूं। जब वह भाजपा के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी थीं तब क्या वह भाजपा की बी टीम नहीं थीं।’’

बुखारी ने कहा, ‘‘क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सरकार में मंत्रिपद के लिए भाजपा से गठबंधन नहीं किया था, तो फिर हमारी पार्टी, जो लोगों के अधिकारों की सुरक्षा की बात करती है और हमारा विशेष दर्जा चले जाने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी तथा कांग्रेस को समान रूप से जिम्मेदार मानती है तो यह भाजपा की बी टीम कैसे हुई?’’

वह जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिन्होंने ‘अपनी पार्टी’ को भाजपा की ‘बी टीम’ कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह