लाइव न्यूज़ :

अपना दल (एस) के महासचिव का कोरोना संक्रमण से निधन

By भाषा | Updated: May 2, 2021 21:47 IST

Open in App

लखनऊ, दो मई अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के सदस्य अजय प्रताप सिंह (45) का रविवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया।

अपना दल (एस) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजेश पटेल ने यह जानकारी दी। सिंह के असमय निधन से अपना दल (एस) परिवार में शोक की लहर है और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शोक प्रकट करते हुए कहा अजय प्रताप सिंह के असमय निधन से पार्टी एवं देश को अपूरणीय क्षति हुई है।

अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष व एमएलसी आशीष सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज ने भी शोक प्रकट किया है। अजय प्रताप सिंह कानपुर जिले के रहने वाले थे। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में अपना दल (एस) भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन में शामिल है और विधानसभा में इस दल के नौ सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos