लाइव न्यूज़ :

अपना दल ने ओबीसी वर्ग के लिए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा और अलग मंत्रालय बनाने की मांग की

By भाषा | Updated: February 2, 2021 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को कहा कि उच्चतर न्यायिक व्यवस्था में देश की सामाजिक विविधता नहीं दिखाई देती है।

इसके साथ ही पटेल ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन और अलग मंत्रालय बनाने की मांग की।

केंद्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी की ओर से मिर्जापुर की सांसद पटेल ने कहा कि उन्होंने बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की एक बैठक में यह दोनों मांग उठाई थी।

उन्होंने कहा, “अभी तक ओबीसी कल्याण सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन आता है जिसके पास ट्रांसजेंडर समुदाय, मादक पदार्थ के आदी लोगों, वृद्ध और भिखारियों के मुद्दों को देखने का अतिरिक्त काम भी है।”

पटेल ने पीटीआई-भाषा से कहा, “मंत्रालय के ऊपर अतिरिक्त बोझ है क्योंकि उसे समाज के कई सारे वर्गों का काम देखना पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “अन्य पिछड़ा वर्ग के वास्ते बजट का जो हिस्सा जाता है वह भी बेहद कम है।”

पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय मंत्रालय को मिले बजट का बेहद कम हिस्सा ओबीसी के लिए खर्च होता है इसलिए यह जरूरी है कि इस समुदाय के लिए अलग मंत्रालय बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया जाए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन की मांग भी की।

उन्होंने कहा, “देश की उच्चतर न्यायिक व्यवस्था में सामाजिक विविधता नहीं दिखाई देती। आपको समाज के हाशिये पर खड़े पिछड़ी जाति, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य दमित वर्ग से आया हुआ व्यक्ति न्यायाधीश के पद पर बहुत कम देखने को मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर