लाइव न्यूज़ :

शीर्ष अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में व्यक्ति की जमानत रद्द करने का केरल उच्च न्यायालय का आदेश खारिज किया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून उच्चतम न्यायालय ने केरल उच्च न्यायालय के उस आदेश को मंगलवार को खारिज कर दिया जिसमें हत्या के प्रयास के एक मामले में दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े एक व्यक्ति की जमानत रद्द कर दी गई थी।

न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि दो अन्य मामलों के आधार पर रथीश उर्फ कारा रथीश की जमानत रद्द की गई थी लेकिन वे मामले विरोध प्रदर्शन और एक मंदिर के बाहर एक फिल्म की शूटिंग को रोकने से संबंधित हैं। पीठ ने कहा, ‘‘हम उच्च न्यायालय के आदेश को बनाये रखने में असमर्थ हैं।’’

रथीश लगभग तीन साल तक जमानत पर था और उच्च न्यायालय ने जमानत शर्तों के उल्लंघन के लिए उसकी जमानत रद्द कर दी थी।

रथीश की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर बसंत ने कहा कि याचिकाकर्ता अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रमुख हैं और उन पर दो मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया था जो विरोध प्रदर्शन से संबंधित थे जिसमें कई अन्य लोग भी शामिल थे।

पीठ ने राज्य सरकार की इस दलील पर गौर किया कि एक मामले में आरोप पत्र दायर किया गया है और रथीश के दो अन्य मामलों में शामिल होने से जमानत की शर्तों में से एक का उल्लंघन हुआ है।

इससे पूर्व शीर्ष अदालत ने रथीश को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था और उसकी जमानत रद्द करने संबंधी उच्च न्यायालय के 18 मार्च के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर केरल सरकार का जवाब मांगा था।

उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता को 21 मार्च 2018 को दी गई जमानत की शर्तों का पालन नहीं करने पर जमानत रद्द कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा