लाइव न्यूज़ :

जेल में तलाशी के दौरान हुयी हिंसा की जांच करने का राजस्थान सरकार को शीर्ष न्यायालय का निर्देश

By भाषा | Updated: January 8, 2021 23:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी उच्चतम न्यायालय ने 2019 में जयपुर जेल में तलाशी अभियान के दौरान दंगे और हमले की घटना की तथ्यात्मक जांच कराने का राजस्थान सरकार को शुक्रवार को निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध दास की पीठ ने एक आरोपी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया। एक लोक सेवक को उसकी ड्यूटी से रोकने के लिए उस पर हमला करना और दंगा करने से संबंधित इस मामले में आरोपी ने जमानत दिए जाने का अनुरोध किया है।

न्यायालय ने कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप है कि जयपुर में जेल अधिकारियों द्वारा की गयी तलाशी का विरोध करते हुए, उसने अन्य कैदियों के साथ 30 मार्च 2019 को जेल कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

याचिकाकर्ता ने लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया कि उसे जेल अधिकारियों द्वारा बेरहमी से पीटा गया था और यह छह अप्रैल 2019 की मेडिकल रिपोर्ट से स्पष्ट है।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘ इस मामले के विचित्र तथ्यों और परिस्थितियों पर गौर करते हुए, खास कर यह तथ्य कि हिरासत में रहते हुए याचिकाकर्ता को 11 चोटें आई, हमें लगता है कि उसे जमानत देने के लिए यह एक उपयुक्त मामला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट