लाइव न्यूज़ :

शीर्ष अदालत का सभी उच्च न्यायालयों को 2021 अपराध प्रक्रिया नियमों का मसौदा अपनाने का निर्देश

By भाषा | Updated: April 20, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने सभी उच्च न्यायालयों को निर्देश दिया है कि वे फौजदारी के मुकदमों को संचालित करने के नियमों के तहत ‘2021 अपराध प्रक्रिया नियमों का मसौदा अपनाएं और सुनिश्चित करें कि मौजूदा नियम, अधिसूचनाएं, आदेश तथा प्रैक्टिस संबंधी निर्देशों को छह महीने के अंदर उचित तरीके से बदलकर लागू किया जाए।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट्ट की पीठ ने कहा, ‘‘अगर इस संबंध में राज्य सरकार का सहयोग जरूरी है तो संबंधित विभाग या विभागों की मंजूरी और कथित मसौदा नियमों की औपचारिक अधिसूचना छह महीने की अवधि के अंदर ली जायेगी।’’

शीर्ष अदालत ने यह निर्देश भी दिया कि राज्य सरकारें और केंद्र सरकार आज से छह महीने के अंदर अपने पुलिस और अन्य मैनुअलों में परिणामस्वरूप संशोधन करेंगी।

उन्होंने कहा कि सभी फौजदारी मुकदमों में अदालतों को मुकदमे की शुरूआत में, मसलन आरोपियों को तलब करने तथा आरोप तय करने के बाद मामले के प्रबंधन के लिए एक प्रारंभिक सुनवाई करनी चाहिए।

पीठ ने कहा, ‘‘आरोप तय किये जाने के फौरन बाद यह सुनवाई हो सकती है। इस सुनवाई में अदालत को गवाहों की कुल संख्या पर विचार करना चाहिए और उन्हें चश्मदीद, साक्ष्य वाले गवाहों, औपचारिक गवाहों (जिन्हें दस्तावेज आदि पेश करने को कहा जाएगा) और विशेषज्ञों को वर्गीकृत करना चाहिए।’’

2021 अपराध प्रक्रिया नियमों का मसौदा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मुकदमा, साक्ष्यों को दर्ज करने समेत आपराधिक मुकदमे के अनेक पहलुओं से संबंधित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर