लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में 53 स्कूली छात्राओं के अलावा मेडिकल कॉलेज के 22 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:11 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 नवंबर ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल की 53 छात्राएं और संबलपुर में वीर सुरेंद्र साईं आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (वीआईएमएसएआर) बुर्ला के एमबीबीएस के 22 छात्र पिछले तीन दिनों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस बीच, ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 212 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,47,386 हो गयी। नये संक्रमितों में 70 बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,396 हो गयी है।

सेंट मैरी गर्ल्स स्कूल की संचालिका सिस्टर पेट्रिका ने कहा, " कोरोना वायरस से संक्रमित पाईं गयी लड़कियों को पृथकवास में रखा गया है और उनके इलाज के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। लड़कियों का स्वास्थ्य स्थिर है जबकि स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।"

संक्रमित पाईं गयीं लड़कियां कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं की छात्राएं हैं।

वीआईएमएसएआर , बुर्ला के एमबीबीएस के 22 छात्रों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों को संदेह है कि संक्रमण हाल ही में आयोजित संस्थान के वार्षिक समारोह से फैला होगा। उन्होंने परिसर में मौजूदा स्थिति पर एक तत्काल बैठक बुलाई है।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 90 नये रोगी मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद सुंदरगढ़ में 39 जबकि मयूरभंज में संक्रमण के 13 नये मामले सामने आए। राज्य के 14 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

खुर्दा जिले में ही कोविड-19 के कारण दो लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक रिकॉर्ड 2.33 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 48,143 नमूनों की जांच रविवार को हुई। संक्रमण की दर 4.48 प्रतिशत हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 2,191 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,36,746 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 245 मरीज ठीक हुये हैं। ओडिशा में अब तक 1.45 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र