लाइव न्यूज़ :

पिता बनने वाले हैं अपारशक्ति खुराना

By भाषा | Updated: June 4, 2021 15:52 IST

Open in App

मुंबई, चार जून अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी पत्नी आकृति आहुजा गर्भवती हैं। दंपति की यह पहली संतान होगी।

अभिनेता (33) ने इंस्टाग्राम पर मजाकिया अंदाज में यह खबर साझा की।

उन्होंने लिखा, ‘‘लॉकडाउन में काम तो नहीं बढ़ा सके इसलिए हमने परिवार बढ़ाने का फैसला किया।’’

अभिनेता ने इसके साथ अपनी और पत्नी की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

आकृति आहुजा ने भी इंस्टाग्राम पर अपने गर्भवती होने की सूचना दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘परिवार में नए सदस्य के स्वागत की तैयारी।’’

दंपति की सितंबर 2014 में शादी हुई थी।

अपारशक्ति खुराना की पिछली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ थी और अब वह अपनी हास्य फिल्म ‘हेलमेट’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रनूतन बहल हैं।

फिल्म का निर्देशन सतराम रमानी ने किया है। यह फिल्म खुराना की पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म होगी।

इससे पहले वह ‘स्त्री’, ‘दंगल’, ‘लुका छुपी’, ‘पति पत्नी और वो’ में सहायक भूमिकाओं में दिख चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह