AP Inter 2nd year Result 2018: Bieap.gov.in आंध्र प्रदेश बोर्ड AP 12th Result 2018 कुछ ही देर में आएंगे

By धीरज पाल | Published: April 12, 2018 07:53 AM2018-04-12T07:53:53+5:302018-04-12T11:29:27+5:30

BIEAP AP Inter 2nd year Result 2018: आंध्र प्रदेश बोर्ड के इंटर 2nd ईयर (10+2) का रिजल्ट कुछ ही देर में आएगा। ऐसे में Intermediate II Year के छात्र अपने रिजल्ट को ऑफिशयल वेबसाइट bieap.gov.in पर देख सकते हैं।

AP Inter 2nd year Results 2018: AP 12th Results 2018, Andhra Pradesh Board Intermediate Result | AP Inter 2nd year Result 2018: Bieap.gov.in आंध्र प्रदेश बोर्ड AP 12th Result 2018 कुछ ही देर में आएंगे

AP Intermediate Result 2018

आंध्र प्रदेश, 12 अप्रैल: आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर 2nd ईयर (12th) का रिजल्ट कुछ ही देर में घोषित किया जाएगा। ऐसे में Intermediate II Year के छात्र अपने रिजल्ट को ऑफिशयल वेबसाइट bieap.gov.in पर देख सकते हैं। साल 2018 में बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश  इंटरमीडिएट 2nd (10+2) ईयर में 457,292 छात्रों ने एग्जाम दिया था। बता दें कि इस साल इंटर 2nd (10+2) ईयर का एग्जाम 1 मार्च से 18 मार्च 2018 के बीच में हुए थे। 

आंध्र प्रदेश बोर्ड Intermediate II Year छात्र ऐसे देखें रिजल्ट  

1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in, bse.ap.gov.in या manabadi.com को लॉग इन करें।
2. स्क्रीन पर प्रमुखता दिख रहे AP 12th Results 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
3. वहां अपना रोल नंबर, मां का नाम व जन्मतिथि भरें।
4. इसके बाद आपका AP Inter / 10+2 Results 2018 आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। आप उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) इंटर 2nd ईयर (10+2) के रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट  bieap.gov.in के साथ कुछ वेबसाइट और बताई गई है। अगर ट्रैफिक की वजह से आप रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं या साइट खुलने में दिक्कत आ रही हैं तो bse.ap.gov.in या manabadi.com साइटों पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके बावजूद भी ट्रैफिक की वजह से साइट नहीं खुल रही है तो थोड़ा इंतजार कर लें। बोर्ड ने बताया कि ऐसी स्थिति में बोर्ड की पूरी कोशिश है कि कोई भी ऐसी दिक्कत आने पर टेक्निकल स्टाफ उसे जल्द से जल्द दूर कर दें। 

आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में 

आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सरकारी परीक्षा निदेशाल के रूप में भी जाना जाता है। इसका स्थापना 1953 में किया गया था। इस संस्था के कार्य आंध्र प्रदेश के शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है। बोर्ड आंध्र प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा के सिस्टम के सारे फंक्शन पर निगरानी रखता है। बोर्ड कई गतिविधियों पाठ्यक्रम तैयार करना, एग्जाम निर्धारित करना, स्कूलों को मान्यता देना, पुस्तकों को निर्धारित करना जैसे कई कार्यों को निर्धारित करता है। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) के इंटरमीडिए 1nd ईयर और 2nd ईयर (10+2) के परिक्षाओं का भी आयोजन करता है। 

English summary :
AP 12th/ Inter Results 2018: BIEAP AP Board Class 12th Result to be realesed soon on bieap.gov.in. Students can have a sigh of relief as AP Board 2nd year (Senior) Intermediate Results 2018, AP 10+2 Results 2018 will be out soon. Candidates can check their AP result 2018 on board official websites bieap.gov.in and on third party website manabadi.com. Good luck students.


Web Title: AP Inter 2nd year Results 2018: AP 12th Results 2018, Andhra Pradesh Board Intermediate Result

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे