लाइव न्यूज़ :

किसानों की समस्या का समाधान कोई भी कर सकता है: खट्टर

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक नवंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की केंद्रीय गृह मंत्री के साथ कृषि कानूनों को लेकर संभावित बैठक के संबंध में सोमवार को कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसानों के मुद्दे का समाधान खोजने में भूमिका निभाता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

अमरिंदर सिंह ने पहले कहा था कि वह केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के संभावित समाधान पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर खट्टर ने यह टिप्पणी की।

खट्टर ने कहा, ‘‘केवल अमरिंदर सिंह ही नहीं, कोई भी व्यक्ति जो समाधान के लिए बातचीत करता है, हम उसका स्वागत करेंगे।’’ उन्होंने यहां ‘हरियाणा दिवस’ पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम अपना काम कर रहे हैं लेकिन अगर कोई समाधान निकालने में भूमिका निभाता है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिंघू और टीकरी बॉर्डर को खोलने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे को बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है। हरियाणा सरकार ने गृह सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। चर्चा चल रही है।’’

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं सिंघू, टीकरी और गाजीपुर में आंदोलन कर रहे हैं।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देने वाले अमरिंदर सिंह ने अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी का गठन करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों