लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की हार में किसी की गलती नहीं, बीजेपी के राजनीतिक प्रबंधन ने बदला खेल

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: July 1, 2019 09:14 IST

कहा जा रहा है कि इस हार के लिए जिम्मेदार न तो राष्ट्रीय नेतृत्व और न ही प्रादेशिक नेतृत्व जिम्मेदार है, इसके लिए भाजपा के राजनीतिक प्रबंधन से बदला हुआ राजनीतिक माहौल जिम्मेदार रहा है.

Open in App

जून 29 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की नाराजगी के चलते देशभर से इस्तीफे दिए जा रहे हैं, लेकिन राजस्थान में ऐसा कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है. इसके उलट, कांग्रेसी नेताओं की नजरें इस्तीफे जैसे बैक फुट पर नहीं, संभावनाओं के फ्रंट फुट पर हैं.प्रदेश के कांग्रेसी नेता मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ-साथ स्थानीय निकायों के चुनाव, पंचायत चुनाव आदि से अपनी खोई सियासी जमीन फिर से हासिल करने पर फोकस हो रहे हैं, क्योंकि सत्ता रही तो सियासी समीकरण में सुधार भी संभव हो पाएगा.राजस्थान के कांग्रेसी नेता अपने पदों से इस्तीफा देने के बजाय राहुल गांधी से ही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वे भी अपना इस्तीफा वापस ले लें और लोकसभा चुनाव की हार को भुला कर आगे आने वाले विधानसभा, राज्यसभा चुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव आदि पर फोकस करें.यह भी कहा जा रहा है कि इस हार के लिए जिम्मेदार न तो राष्ट्रीय नेतृत्व और न ही प्रादेशिक नेतृत्व जिम्मेदार है, इसके लिए भाजपा के राजनीतिक प्रबंधन से बदला हुआ राजनीतिक माहौल जिम्मेदार रहा है. नेता और जनता तो वही है जिसने विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा ने नकार दिया था. इस बार जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है, लेकिन लोकसभा चुनाव की जीत भाजपा की स्थाई जीत नहीं है, इसलिए इस्तीफों के बजाय हार के कारण तलाश कर सुधार प्रक्रिया अपनाते हुए आगे की तैयारी करनी चाहिए.उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी का यह दर्द सामने आया था कि इतनी बड़ी हार के बाद भी किसी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री , प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी आदि को अपनी जिम्मेदारी का अहसास नहीं है. उनके इस्तीफे देने के एक महीने बाद भी किसी ने अपना इस्तीफा नहीं दिया है. इसके बाद जिम्मेदार पदों पर बैठे कांग्रेस के कई नेताओं ने इस्तीफे दिए मगर राजस्थान में ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है.

टॅग्स :राजनाथ सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल