लाइव न्यूज़ :

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में किसी "नौजवान और निष्ठावान" नेता को कांग्रेस का टिकट मिले : यादव

By भाषा | Updated: October 4, 2021 13:49 IST

Open in App

इंदौर, चार अक्टूबर मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को होने वाला उपचुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोमवार को कहा कि वह इस क्षेत्र से चार बार चुनावी रण में उतर चुके हैं और आसन्न उपचुनाव में किसी नौजवान तथा निष्ठावान नेता को कांग्रेस का टिकट मिलना चाहिए।

यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "मैंने निजी और पारिवारिक कारणों से खंडवा लोकसभा सीट के उपचुनाव से अपनी दावेदारी वापस ली है। मैं इस बात के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे खंडवा सीट से चार बार लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया गया और मुझे अहम पदों से नवाजा गया।"

उन्होंने कहा कि खंडवा लोकसभा सीट के उपचुनाव में किसी नौजवान और निष्ठावान कांग्रेस नेता को पार्टी का टिकट मिलना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "इस उपचुनाव में कांग्रेस का जो भी अधिकृत उम्मीदवार होगा, हम सब उसे जिताने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे ताकि हम राज्य में वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी अपनी तैयारी मजबूत कर सकें।"

यादव इस शर्त पर मीडिया से बातचीत को राजी हुए थे कि वह केवल अपनी बात कहेंगे और संवाददाताओं के सवालों का जवाब नहीं देंगे। मीडिया से संक्षिप्त बातचीत के बाद वह खंडवा लोकसभा क्षेत्र के बागली के लिए रवाना हो गए और उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के मंडल और बूथ प्रभारियों की पिछले चार दिन से जारी बैठकों में हिस्सा लेंगे।

यादव ने यह भी कहा कि वह खंडवा लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस संगठन की गतिविधियों में शामिल होना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस का जिम्मेदार नेता हूं और हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस उपचुनाव में पार्टी को विजय दिलाएं।"

बहरहाल, सियासी विश्लेषक खंडवा लोकसभा उपचुनाव लड़ने से यादव के इनकार को विरोधियों के खिलाफ उनके बड़े रणनीतिक दांव के तौर पर भी देख रहे हैं।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि इस उपचुनाव के मद्देनजर यादव पिछले छह महीने से खंडवा क्षेत्र में सक्रिय थे और पार्टी के टिकट के लिए उनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही थी।

सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल के दिग्गज कांग्रेस नेता यादव खंडवा लोकसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद पिछले चार दिनों के भीतर दो बार दिल्ली का दौरा कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी कर चुके हैं।

हाल के दिनों में बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को खंडवा लोकसभा उपचुनाव में यादव की दावेदारी के सामने सीधी चुनौती पेश करते देखा गया है। शेरा अपनी पत्नी जयश्री ठाकुर के लिए कांग्रेस के टिकट का दावा कर रहे हैं।

बुरहानपुर, खंडवा लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। खंडवा क्षेत्र के चुनावी नतीजों में राजपूत समुदाय के मतदाता भी अहम भूमिका निभाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?