लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने संबंधी कोई भी निर्णय जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे: नीतीश

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:58 IST

Open in App

पटना, छह जुलाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के होने वाले विस्तार में उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शामिल होने की संभावना से मंगलवार को इनकार नहीं किया और कहा कि इस बारे में कोई भी फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे।

नीतीश ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले विस्तार में जदयू के शामिल होने को लेकर केंद्र में सत्तासीन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ कोई फार्मूला तय होने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘फॉमूर्ले के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसे लेकर हमने हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही अधिकृत किया है। केवल वही इस बारे में जानकारी देंगे।’’

मुख्यमंत्री ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करके लौटने के बाद पटना हवाइअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह कहा।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस बार उनकी पार्टी केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले विस्तार में शामिल होगी, नीतीश ने कहा, ‘‘हमें यह नहीं बताया गया है कि हम शामिल नहीं होंगे।’’ जब नीतीश से पूछा गया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले विस्तार में जदयू से कितने मंत्री होंगे, तो उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस बारे में (पार्टी के अध्यक्ष से) जानकारी नहीं ली है। उन्हें(आरसीपी सिंह को) पार्टी का अध्यक्ष पद सौंपने के बाद से वह ही इस संबंध में निर्णय लेने के लिए अधिकृत हैं। जैसा प्रधानमंत्री जी चाहेंगे, उसी के हिसाब से निर्णय लिया जाएगा।’’

नीतीश ने कहा कि वह अगले सोमवार से फिर से ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम की शुरूआत कर रहे हैं और इस कार्यक्रम के लिए पहले जो तरीका अपनाया गया था, वही तरीका इस बार भी अपनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अत्यधिक वर्षा की वजह से कई स्थानों पर पानी भर जाने के मद्देनजर आज (मंगलवार को) पांच जिलों में स्थिति का निरीक्षण किया और वह बुधवार को तीन जिलों में स्थिति का निरीक्षण करने जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में स्थिति की समीक्षा करने के बाद वह लोगों की सहायता के लिए आवश्यक कार्य करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!