लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को कोई भी दुस्साहस करने पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: भाजपा

By भाषा | Updated: November 17, 2019 00:53 IST

जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना सोशल मीडिया पर आये एक कथित वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें हिज्बुल मुजाहिदीन का प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्तान से उसके मुहिम का समर्थन करने का आह्वान करता हुआ नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के पीछे पाकिस्तान का हाथ हैवह सोशल मीडिया पर आये एक कथित वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे थे

जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान मुसलमानों एवं कश्मीरियों का असली दुश्मन है तथा उसे और उसके आतंकवादियों को कोई भी दुस्साहस करने पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वह सोशल मीडिया पर आये एक कथित वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें हिज्बुल मुजाहिदीन का प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्तान से उसके मुहिम का समर्थन करने का आह्वान करता हुआ नजर आ रहा है।

रैना ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के लिए प्रश्रय, प्रशिक्षण, हथियार और धन मुहैया करा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान मुसलमानों और कश्मीर के लोगों का असली दुश्मन है... वह एक लाख से अधिक लोगों की हत्या और कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार है।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को समर्थन जारी रखकर दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के पीछे पाकिस्तान का हाथ है... हमारे पास मोदी के रूप में मजबूत प्रधानमंत्री हैं जो पाकिस्तान और उसके यहां के आतंकवादियों के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे देश और उसके लोगों के खिलाफ साजिश रचने वाली किसी भी हरकत को मुंह की खानी पड़ेगी। हमारे सुरक्षाबल किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।’’ वीडियो संदेश में सलाहुद्दीन अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों के निरसन और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने का हवाला देते हुए कह रहा है कि वर्तमान स्थिति कश्मीर के लोगों को स्वीकार्य नहीं है।

वह वीडियो में कह रहा है, ‘‘ हमें प्रत्यक्ष और ठोस समर्थन की जरूरत है... यदि पाकिस्तान किसी कठिनाई का सामना कर रहा है तो नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ के लोग बंदूक उठाने को तैयार हैं... ऐसे हमें अपना संघर्ष जारी रखने के लिए हथियारा प्रदान करना आपका संवैधानिक और नैतिक दायित्व है।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया