लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा: पुलिस प्रमुख

By भाषा | Updated: April 24, 2021 22:45 IST

Open in App

जम्मू, 24 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि सीमा पर हालात काफी हद तक शांतिपूर्ण हैं और शांति भंग करने के किसी भी प्रयास से कड़ाई से निपटा जाएगा।

सिंह ने यह भी कहा कि कोविड-19 दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिये सभी आवश्यक प्रबंध किये गए हैं।

पुलिस प्रमुख ने कहा, ''पुलिस और अन्य बल जम्मू-कश्मीर में शांति सुनिश्चित करने के लिये तत्परता से काम कर रहे हैं। सीमा पर हालात काफी हद तक शांतिपूर्ण हैं और शांति भंग करने के किसी भी प्रयास का करारा जवाब दिया जाएगा।''

सिंह ने यहां 32वें पुलिस जन मेले के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने के लिये आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

डीजीपी ने लोगों से कोविड-19 नियमों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ''जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 की दूसरी लहर की रोकथाम के लिये सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।''

सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को जरूरी सहायता प्रदान की जाएगी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि डीजीपी ने मौजूदा सुरक्षा हालात, कोविड-19 तैयारियों और बल के सामान्य प्रशासन से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिये यहां पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग