वीडियो: 14 हजार फीट की ऊंचाई पर हैंडपंप चलाते और पानी पीते नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, क्लिप ट्वीट कर कही यह बात
By आजाद खान | Updated: July 13, 2023 22:05 IST2023-07-13T21:48:21+5:302023-07-13T22:05:04+5:30
वीडियो को ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा है कि "14000 फ़ीट की ऊँचाई पर मनाली-लेह हाईवे पर ‘डीबरिंग’ गाँव में हैंडपंप चला के मीठा पानी पीना एक अलग अनुभूति दे गया।"

फोटो सोर्स: Twitter @ianuragthakur
Viral Video: सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री को हैंडपंप चलाते हुए देखा गया है। इस वीडियो को अनुराग ठाकुर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
जारी क्लिप में यह देखा जा सकता है कि कैसे अनुराग ठाकुर इतनी ऊंचाई पर हैंडपंप का इस्तेमाल कर रहे है और उसमें से पानी निकाल वह खुद पी भी रहे है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
क्या दिखा वीडियो में
वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एक ऊंचाई वाले गांव में गांव में गए है और वहां एक हैंडपंप को चलाते हुए दिख रहे है। वह थोड़ी देर तक पंप को चलाते है और फिर उसमें से पानी निकलना शुरू हो जाता है।
14000 फ़ीट की ऊँचाई पर मनाली-लेह हाईवे पर ‘डीबरिंग’ गाँव में हैंडपंप चला के मीठा पानी पीना एक अलग अनुभूति दे गया। pic.twitter.com/7tiNhX5lu5
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 12, 2023
इसके बाद वहां एक शख्स आता है गिरते हुए पानी को अपनी हाथ लगाकर पीता है। ऐसे में जब वह पानी पी लेता है तब अनुराग ठाकुर भी वहां जाते है और गिरते हुए पानी को हाथ लगातर लेते हैं और उसे पी लेते है। पानी पीने के बाद वह कुछ रिएक्शन्स भी देते है और पानी के बारे में कुछ कहते भी है।
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट भी किया है
बता दें कि इस घटना का वीडियो केंद्रीय मंत्री द्वारा ट्वीट भी किया गया है। वीडियो को ट्वीट करते हुए अनुराग ठाकुर ने लिखा है कि "14000 फ़ीट की ऊँचाई पर मनाली-लेह हाईवे पर ‘डीबरिंग’ गाँव में हैंडपंप चला के मीठा पानी पीना एक अलग अनुभूति दे गया।"
ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है कि कद चाहे कितना भी बड़ा हो पद चाहे कितना भी बड़ा हो ज़मीनी रहना कोई आपसे सीखे। एक और यूजर ने लिखा है कि यही मिठास देश मे कायम रहने देते तो..कितना अच्छा रहता।