लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर ने बांग्लादेश के सूचना प्रसारण मंत्री से मुलाकात की

By भाषा | Updated: September 7, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बांग्लादेश के अपने समकक्ष हसन महमूद से मुलाकात की तथा आपसी हितों से जुड़े विषयों एवं दोनों देशों के बीच प्रसारण एवं मनोरंजन क्षेत्र में संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने को लेकर चर्चा की।

अनुराग ठाकुर ने अपने ट्वीट में महमूद से मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ हमने विविध विषयों पर चर्चा की जिसमें लोगों के बीच आदान प्रदान, द्विपक्षीय फिल्म निर्माण सहित अन्य विषय शामिल हैं । ’’

उन्होंने कहा कि हमारे देशों के बीच मजबूत एवं ऐतिहासिक संबंध हैं तथा ये आगे और भी मजबूत होंगे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बयान के अनुसार, बांग्लादेश के सूचना तथा प्रसारण मंत्री ने आपसी हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा एवं सहयोग तथा भारत सरकार के सक्रिय कदमों की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मार्च 2021 में बांग्लादेश यात्रा का विशेष उल्लेख किया ।

बयान के अनुसार, अनुराग ठाकुर ने शेख मुजीबुर रहमान के जीवन एवं उस काल पर आधारित फिल्म ‘बंगबंधु’ के निर्माण की प्रगति पर संतोष प्रकट किया और कहा कि इसका बड़ा हिस्सा पूरा हो गया है।

ठाकुर ने कहा, ‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि अगर कोविड की स्थिति ठीक रही तब इसका निर्माण मार्च 2022 तक पूरा हो जायेगा और तब इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी किया जा सकेगा ।’’

बयान के अनुसार, दोनों पक्ष के बीच ‘‘1971 में बांग्लादेश की मुक्ति’’ विषय पर वृतचित्र के निर्माण को सक्रियता से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी ।

इस बयान में कहा गया है कि दोनों मंत्रियों ने छह दिसंबर 2021 को ‘मैत्री दिवस’ समारोह मनाने को लेकर भी चर्चा की और इसके लिये आपसी सहमति के आधार पर कार्य योजना तैयार की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया