लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर, मनसुख मांडविया ने 15 मोबाइल चिकित्सा इकाइयों को झंडी दिखाकर हिमाचल रवाना किया

By भाषा | Updated: September 16, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 15 मोबाइल चिकित्सा इकाइयों को हिमाचल प्रदेश भेजा ताकि राज्य के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली में अनुराग ठाकुर के सरकारी आवास पर मोबाइल चिकित्सा इकाइयों को हरी झंडी दिखाई।

ठाकुर ने इस मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "जब देश कल मोदी जी का जन्मदिन मनाएगा, तो ये 15 मोबाइल चिकित्सा इकाइयां हिमाचल प्रदेश में लोगों की सेवा करने के लिए मौजूद होंगी... हम सभी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने का निर्णय लिया है और इसी भावना के साथ आज 15 और मोबाइल चिकित्सा इकाइयां हिमाचल प्रदेश भेजी जा रही हैं।"

ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अप्रैल 2018 में हिमाचल प्रदेश के अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के लोगों की सेवा के लिए तीन वाहनों के साथ मुफ्त मोबाइल मेडिकल इकाई की शुररुआत की थी। उन्होंने कहा कि हर इकाई में डॉक्टरों, नर्सों और लैब तकनीशियनों की अनुभवी टीम होगी। इन इकाइयों में ‘‘केएफटी, एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल, क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड, बीयूएन, शर्करा, ग्लूकोज’’ सहित 40 चिकित्सा परीक्षण करने की सुविधा है।

उन्होंने कहा कि 15 और मोबाइल इकाइयों के शामिल होने से ऐसी इकाइयों की संख्या 32 हो जाएगी और राज्य के कोने-कोने में अधिक से अधिक लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया होंगी।

इस अवसर पर मांडविया ने ठाकुर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह दूसरों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अनुराग ठाकुर द्वारा हिमाचल में 15 और ऐसे वाहन भेजना लोगों के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है तथा उनके इस अभियान का यथासंभव अनुकरण करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर