लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को लद्दाख में हिमालय फिल्मोत्सव का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री (एमआईबी) अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को लद्दाख में हिमालय फिल्मोत्सव का उद्घाटन किया। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।

बयान के अनुसार यह पांच दिवसीय फिल्मोत्सव भारत की आजादी के 75 वें साल में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह का हिस्सा है ।

मंत्रालय ने इस बयान में कहा, ‘‘ ‘जनभागीदारी’ के प्रधानमंत्री के आह्वान को ध्यान में रखते हुए फिल्मोत्सव में स्थानीय फिल्मकारों की सक्रिय सहभागिता होगी एवं इसमें 12 हिमालयी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की प्रतिभा प्रदर्शित की जाएगी। ’’

ठाकुर ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार पहाड़ी राज्यों को एक नयी पहचान देगी एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय इस लक्ष्य की दिशा में अनथक कार्य करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हिमालयी राज्यों में विविधतापूर्ण संस्कृति है और उनके पास प्रदर्शित करने के लिए काफी चीजें हैं। इन राज्यों के युवकों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मौके की जरूरत है। सिनेमा सभी सांस्कृतिक विविधताओं को एकसाथ सामने लाने के लिए मंच देता है। सिनेमा की दुनिया ने इस देश की संस्कृति को एक अहम मंच दिया है।’’

उन्होंने ओटीटी मंच की बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ यह न देश के केवल बड़े राज्यों बल्कि छोटे राज्यों के लिए भी मौका प्रदान करता है। शीघ्र ही लद्दाख को अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में पहचान मिलने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों