लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर जम्मू-कश्मीर स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा के प्रभारी नियुक्त

By भाषा | Updated: November 15, 2020 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर स्थानीय निकाय चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को और वृहद हैदराबाद नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया है।

पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और हरियाणा के करनाल से पार्टी के सांसद संजय भाटिया जम्मू और कश्मीर में ठाकुर के साथ सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।

एक अन्य विज्ञप्ति के मुताबिक वृहद हैदराबाद नगर निगम चुनावों में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर, महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार और गुजरात भाजपा के सचिव प्रदीप सिंह वाघेला को भूपेंद्र यादव के साथ सह-प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा की ओर से स्थानीय निकाय के चुनावों में केंद्रीय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना दर्शाता है कि वह इन चुनावों को भी बेहद गंभीरता से ले रही है।

तेलंगाना में भाजपा के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा था और हाल ही में उसने दुब्बक विधासभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। भाजपा के एम रघुनंदन राव ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सोलीपेटा सुजाता को हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो