लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम पर ट्रोलिंग का शिकार हुईं अनुराग कश्यप की बेटी

By भाषा | Updated: February 26, 2021 16:32 IST

Open in App

मुंबई, 26 फरवरी फिल्मकार अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने शुक्रवार को कहा कि इंस्टाग्राम पर अंत:वस्त्र में तस्वीर पोस्ट करने के बाद कई यूजर ने ‘‘अभद्र और अपमानजनक’’ कमेंट कर उन्हें निशाना बनाया।

आलिया के इंस्टाग्राम पर 20,000 से अधिक फॉलोअर हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह जिस तरह से उन्हें निशाना बनाया गया उससे वह काफी ‘‘डरी’’ हुई हैं।

पिछले महीने के आखिर में उन्होंने अंत:वस्त्र के एक ब्रांड का प्रचार करते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। इसके बाद संदेशों की बाढ़ आ गयी जिसके चलते उन्होंने फोटो-वीडियो साझा करने वाली इस वेबसाइट से अपना अकाउंट बंद करने का मन बना लिया।

आलिया ने कहा कि शुरू में उन्होंने इन संदेशों को नजरअंदाज करने की कोशिश की लेकिन बाद में उन्होंने महसूस किया कि उन्हें अपने अनुभव साझा करने की जरूरत है क्योंकि ऐसे कमेंट ‘‘बलात्कार जैसी प्रवृत्ति को बढ़ावा’’ देते हैं।

आलिया कैलिफोर्निया में रहती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं को अपने कपड़ों का ध्यान रखने की नसीहत देने से पहले यह महत्वपूर्ण है कि हमारे समाज में सामान्य हो चुके हिंसक व्यवहार के बारे में अशिक्षित पुरूषों को बताया जाये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा शरीर है, मेरा जीवन है और मैं जो करना चाहती हूं मैंने वही चुना।’’

यह पहली बार नहीं है जब आलिया ऐसी टिप्पणियों का निशाना बनी हैं। मई 2019 में उनके फिल्मकार पिता ने कहा था कि सोशल मीडिया के एक यूजर से उनकी बेटी को बलात्कार की धमकी मिली है जिसके बाद उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करायी।

निर्देशक फिलहाल तापसी पन्नू अभिनीत अपनी नई थ्रिलर फिल्म ‘दोबारा’ पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह