लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘दोबारा’ के लिए साथ काम करेंगे अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू

By भाषा | Updated: February 12, 2021 15:16 IST

Open in App

मुंबई, 12 फरवरी फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू नए दौर की थ्रिलर फिल्म ‘दोबारा’ में साथ काम करेंगे जिसका निर्माण एकता कपूर की कंपनी कल्ट मूवीज कर रही है, जो बालाजी टेलीफिल्म्स बैनर के तहत ही नया प्रभाग है।

वर्ष 2018 में आई सुपर हिट फिल्म ‘मनमर्जियां’ और ‘सांड की आंख’ के बाद अनुराग कश्यप एवं तापसी पन्नू की साथ में यह तीसरी फिल्म होगी। फिल्म ‘सांड की आंख’ के साथ कश्यप ने बतौर निर्माता बॉलीवुड में दस्तक दी थी।

कश्यप ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमारा विचार है कि ‘दोबारा’ दर्शकों के लिए ताजी एवं नई कहानी लेकर आएगी और मैं इसको लेकर बहुत उत्साहित हूं। तापसी पन्नू के साथ यह मेरी तीसरी फिल्म है और इस बार रोचक तरीके से नई थ्रिलर (भावोत्तेजक) फिल्म बनाने की कोशिश है।’’

पन्नू ने कहा कि वह हमेशा थ्रिलर फिल्म में एवं कैमरे के पीछे कश्यप एवं कपूर के साथ काम कर आनंदित होती हैं और वह इस ‘खास’ अनुभव के लिए तैयारी कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?