लाइव न्यूज़ :

अनुप्रिया पटेल दूसरी बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:57 IST

Open in App

लखनऊ, सात जुलाई भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल करीब दो साल के अंतराल के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में वापस आ गई हैं और उन्हें राज्य मंत्री के रूप में जगह मिली है। वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की समस्याओं को हल करने के लिए एक अलग मंत्रालय बनाए जाने की मांग उठाती रही हैं।

अनुप्रिया मिर्जापुर से सांसद हैं और वह कुर्मी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली सरकार में वह राज्य मंत्री थीं।

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले मोदी की टीम में उनका शामिल होना महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में ओबीसी समुदाय के मतदाताओं की बड़ी संख्या है।

इसी महीने अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 72वीं जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में उन्होंने कहा था, ‘‘हमने पिछड़े वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर अलग से मंत्रालय बनाने की मांग की है।’’

उन्होंने कहा था कि उनकी मांग है कि दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल का एक राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाए।

अपना दल (सोनेलाल) किसानों की समस्याओं के समाधान और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के उचित कार्यान्वयन के लिए संसद में लगातार आवाज उठाता रहा है। 2019 में राजग के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से सत्ता से दूर रहने के बाद कुछ दिन पहले अनुप्रिया की दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आला नेताओं से मुलाकात के पश्चात केंद्रीय मंत्रिपरिषद में उन्हें फिर से शामिल किए जाने की चर्चा बहुत तेजी से फैली थी।

अनुप्रिया 2016 से 2019 तक केंद्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री थीं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में यह उनका दूसरा कार्यकाल है।

वह उत्तर प्रदेश के कुर्मी समाज के नेता रहे सोने लाल पटेल की बेटी हैं, जिन्होंने अपना दल की स्थापना की थी। सोने लाल पटेल के निधन के बाद अनुप्रिया ने पार्टी का कार्यभार संभाला था।

अनुप्रिया के पति आशीष पटेल उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो