लाइव न्यूज़ :

यूपी में बीजेपी को इस सहयोगी ने दी चेतावनी, कहा- शेर को मत छेड़ो वरना भुगतना होगा अंजाम

By विकास कुमार | Updated: January 8, 2019 16:42 IST

आशीष पटेल ने मिर्जापुर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा को तीन राज्यों के चुनाव परिणामों से सबक लेना चाहिए. आशीष ने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन एनडीए के लिए एक बड़ी चुनौती है.

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के लिए गठबंधन के हिसाब से अभी चीजें ठीक नहीं चल रही है. शिवसेना की आलोचनाओं के बाद एक और सहयोगी ने अब पार्टी को आंख दिखाया है. इस बार अपना दल ने बीजेपी को गठबंधन के साथियों से बर्ताव को लेकर निशाना साधा है.

अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने अपने समुदाय के एक कार्यक्रम में कहा, ''बीजेपी शेर के पूछ से खेल रही है, अभी हम आपके पीछे-पीछे चल रहे हैं लेकिन इसी तरह चलता रहा तो हम कहां जायेंगे इसका अंदाजा आप भी नहीं लगा सकते.'' उनके इस बयान को चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है.

हाल के दिनों में अपना दल की नाराजगी खुल कर सतह पर आ गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि अनुप्रिया पटेल केंद्र में अपनी भूमिका को लेकर खुश नहीं हैं. वहीं राज्य में योगी आदित्यनाथ की सरकार से भी अपना दल की नाराजगी कई मौकों पर सामने आ चुकी है. हाल ही में पीएम मोदी की गाजीपुर में रैली के दौरान अनुप्रिया पटेल का गायब रहना चर्चा का विषय रहा. ऐसे कयास भी लगाये जा रहे हैं कि अगर अपना दल को लोकसभा में बीजेपी की तरफ से सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो एनडीए छोड़कर महागठबंधन में भी शामिल हो सकती है. 

अपना दल (सोनेवाल) ने 2014 का चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था. उत्तर प्रदेश में भाजपा को 71 सीटें मिली थी और वहीं अपना दल को 2 सीटें मिली थी. अपना दल का प्रदेश में कुर्मी वोटों पर एकाधिकार माना जाता है. 

आशीष पटेल ने मिर्जापुर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा को तीन राज्यों के चुनाव परिणामों से सबक लेना चाहिए. आशीष ने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन एनडीए के लिए एक बड़ी चुनौती है, ऐसे में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को इस बारे में सोचना चाहिए वरना यूपी में एनडीए को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने आगे कहा कि छोटी पार्टियां बीजेपी के नेतृत्व द्वारा ठगा हुआ महसूस कर रही हैं. 

अपना दल का यूपी में भले ही कोई ज्यादा जनाधार नहीं हो लेकिन महागठबंधन में शामिल होना बीजेपी के लिए एक बुरा राजनीतिक संकेत माना जायेगा, क्योंकि ऐसे में सभी जातियों का वोट महागठबंधन के साथ जुड़ जायेगा जो कि बीजेपी के शुभ संकेत नहीं होंगे. 

हाल ही में रामविलास पासवान ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से नाराजगी जाहिर करते हुए अपना हिस्सा प्राप्त किया है, ऐसे में कहा जा रहा है कि अपना दल की नाराजगी लोकसभा में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का एक हथकंडा भर है. 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं