अनुपम राजन होंगे मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

By भाषा | Updated: December 20, 2021 21:55 IST2021-12-20T21:55:53+5:302021-12-20T21:55:53+5:30

Anupam Rajan will be the Chief Electoral Officer of Madhya Pradesh | अनुपम राजन होंगे मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

अनुपम राजन होंगे मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

भोपाल, 20 दिसंबर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अनुपम राजन मध्य प्रदेश के नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगे।

इस संबंध में मध्य प्रदश सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार, मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अनुपम राजन (1993 बैच के आईएएस अधिकारी) का तबादला कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश के पद पर पदस्थ किया जाता है। वह वीरा राणा का स्थान लेंगे।

वहीं, एक अन्य आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग ने वीरा राणा को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश के पद से हटा कर रश्मि अरूण शमी की जगह मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल का नया अध्यक्ष बनाया है।

1994 बैच की आईएएस अधिकारी शमी मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव हैं और उनके पास मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष पद अतिरिक्त प्रभार था, जिससे अब उन्हें मुक्त कर दिया गया है।

वहीं, मध्य प्रदेश कृषि उत्पादन आयुक्त शैलेन्द्र सिंह (1988 बैच के आईएएस अधिकारी) को मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो अब तक राजन के पास था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Anupam Rajan will be the Chief Electoral Officer of Madhya Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे