लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर ने सिनेमा में 37 साल पूरे किये, ‘सारांश’ को दिया श्रेय

By भाषा | Updated: May 25, 2021 13:08 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई जाने माने अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को फिल्म उद्योग में 37 साल पूरे कर लिये। अभिनेता ने कहा कि अगर उन्हें पहली फिल्म ‘सारांश’ नहीं मिली होती तो वह ये उपलब्धि हासिल नहीं कर पाते।

वर्ष 1984 में आयी महेश भट्ट निर्देशित यह फिल्म एक बुजुर्ग दंपति की कहानी है जो अपने एकलौते बेटे की मौत के बाद कमरा किराये पर लेता है।

खेर तब महज 28 साल के थे जब उन्होंने फिल्म में एक सेवानिवृत्त मध्यम वर्गीय शिक्षक बी वी प्रधान का किरदार निभाया था जो अपना बेटा खो देता है।

इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में अभिनेता ने कहा कि किसी कलाकार के तौर पर शुरुआत करने के लिए ‘सारांश’ से बेहतर फिल्म नहीं हो सकती।

अभिनेता ने लिखा, ‘‘सिनेमा में मेरी 37वीं सालगिरह। मेरी पहली फिल्म ‘सारांश’ के आज 37 साल पूरे हो गये। यह एक बेहतरीन शुरुआत थी जिसकी कोई क लाकार कल्पना कर सकता है। इसके कुछ दृश्य अब भी मेरे जेहन में हैं।’’

अभिनेता (66) ने लिखा, ‘‘मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि फिल्म के बाद मेरा भविष्य क्या होगा। मैं बस अपना सबकुछ देना चाहता था। अगर मैं आज फिल्मों से जुड़ा हूं तो यह सिर्फ और सिर्फ ‘सारांश’ की बदौलत है।’’

अभिनेता ने कहा कि वह भट्ट, राजश्री फिल्म्स और दर्शकों के शुक्रगुजार हैं जिनका प्यार और सहयोग मिला।

‘सारांश’ 1985 के अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा के ऑस्कर के लिए भारत की ओर से आधिकारिक रूप से भेजी गयी थी।

फिल्म में सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए वसंत देव ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

खेर ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से पढ़ाई की है। फिल्मों में अपने चार दशक लंबे कॅरियर में खेर ‘राम लखन’, ‘लम्हे’, ‘खेल’, ‘डर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’, ‘डैडी’, ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’, ‘विजय’, ‘अ वेडनेसडे’ और ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ समेत करीब 518 फिल्मों में नजर आये।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी काम किया जिसमें ‘बेंड इट लाइक बेकहम’, ‘ब्राइड एंड प्रीजुडिस’, ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’, ‘द बिग सिक’ और ‘द ब्वॉय विथ द टॉपनॉट’ शामिल हैं। वह ‘सेंस 8’ और ‘न्यू एम्सटर्डम’ सीरीज में भी नजर आये।

वर्ष 2002 की फिल्म ‘ओम जय जगदीश’ से अभिनेता ने निर्देशन में हाथ आजमाया।

फिल्म ‘डैडी’ और ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ में अभिनय के लिए वह दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल