किसान आंदोलन को लेकर आंतिल खाप ने की पंचायत

By भाषा | Updated: January 29, 2021 22:30 IST2021-01-29T22:30:31+5:302021-01-29T22:30:31+5:30

Antil Khap did Panchayat regarding Kisan movement | किसान आंदोलन को लेकर आंतिल खाप ने की पंचायत

किसान आंदोलन को लेकर आंतिल खाप ने की पंचायत

सोनीपत, 29 जनवरी केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को लेकर आंतिल खाप ने शुक्रवार को पंचायत की जिसमें फैसला लिया गया कि सभी गांवों से किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर आंदोलन स्थल पर जायेंगे।

पंचायत की अध्यक्षता आंतिल खाप के प्रधान ने की। पंचायत ने फैसला किया कि अब सभी गांवों से किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर आंदोलन स्थल पर जाएंगे जिससे आंदोलन को और मजबूत किया जा सके।

इस बीच टीकरी गांव और टीकरी खाप की एक महापंचायत शनिवार की सुबह नई चौपाल टीकरी में होगी। यह जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डा नरेश कुमार ने दी।

गौरतलब है कि तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसान दिल्ली की सीमाओं टीकरी बॉर्डर, सिंघू बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Antil Khap did Panchayat regarding Kisan movement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे