लाइव न्यूज़ :

एंटीगुआ पुलिस ने चोकसी के ‘अपहरण’ मामले में जांच शुरू की : प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन

By भाषा | Updated: June 7, 2021 09:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून एंटीगुआ एवं बारबुडा की ‘रॉयल पुलिस फोर्स’ ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का कथित तौर पर अपहरण कर उसे डोमिनिका ले जाए जाने के मामले में जांच शुरू कर दी है। चोकसी के वकीलों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

‘एंटीगुआ न्यूज रूम’ की खबर के अनुसार, एंटीगुआ एवं बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा कि चोकसी के वकीलों ने पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत में कथित अपहरण में शामिल लोगों के नाम भी बताए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर ये दावे सच हैं तो फिर यह एक गंभीर मामला है।

ब्राउन ने कहा, ‘‘ चोकसी ने एंटिगुआ एवं बारबुडा की रॉयल पुलिस फोर्स में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका अपहरण किया गया। उसने अपने वकीलों के माध्यम से एक औपचारिक दावा किया कि उसे एंटीगुआ से अगवा कर डोमिनिका ले जाया गया। पुलिस इस शिकायत को गंभीरता से ले रही है और अपहरण के मामले की जांच कर रही है।’’

वहीं ‘एसोसिएट्स टाइम्स’ ने अपनी खबर में डोमिनिका के विपक्षी नेता लेनोक्स लिंटन की उस बात पर शंका जाहिर की कि चोकसी को आर्नी की यॉच कैलीओप में 23 मई को रात 10 बजे डोमिनिका लाया गया था।

खबर के अनुसार, चोकसी के परिवार ने दावा किया है कि वह 23 मई शाम पांच बजे तक एंटीगुआ में थे और चार-पांच घंटे में 120 मील की दूरी तय करना मुमकिन नहीं है, क्योंकि इसमें लगभग 12 से 13 घंटे लगते हैं।

खबर में कहा गया कि सीमा शुल्क दस्तावेज़ के अनुसार, नौका 23 मई को सुबह 10 बजे एंटीगुआ से रवाना हुई जबकि चोकसी के घरेलू सहायक का कहना है कि वह शाम पांच बजे तक घर पर थे, जिससे स्पष्ट हैं कि लिंटन ने जिस नौका में उसके होने का दावा किया, वह उसमें नहीं थे।

‘डोमिनिका चाइना फ्रेंडशिप हॉस्पिटल’ के चिकित्सकों के हवाले से खबर में कहा गया कि जिन नाखून की चोट का वकीलों ने दावा किया है वह पुरानी है, बाकी चोटे नई हो सकती हैं जो ‘‘हल्का धक्का’’ दिए जाने से भी आ सकती हैं। चोकसी इसी अस्पताल में भर्ती है।

गौरतलब है कि चोकसी 23 मई को रहस्यमयी परिस्थितियों में एंटीगुआ एवं बारबुडा से लापता हो गया था। 2018 से बतौर नागरिक वह वहां रह रहा था। लापता होने के बाद में उसे डोमिनिका में अवैध प्रवेश करने पर पकड़ा गया था।

चोकसी के वकीलों ने आरोप लगाया है कि एंटीगुआई और भारतीय जैसे दिखने वाले पुलिसकर्मियों ने उनके मुवक्किल का अपहरण कर लिया तथा उसे नौका के जरिए डोमिनिका पहुंचा दिया। डोमिनिका के एक उच्च न्यायालय में चोकसी की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई चल रही है। याचिका में चोकसी ने अपनी कथित अवैध हिरासत को चुनौती दी है। उसे उच्च न्यायालय के आदेश पर एक मजिस्ट्रेट के समक्ष भी पेश किया गया, जहां उसने देश में अवैध प्रवेश के आरोपों को स्वीकार नहीं किया। उसे अभी मामले में जमानत नहीं मिली पाई है।

चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद है। दोनों के खिलाफ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल