लाइव न्यूज़ :

एंटीगुआ-बारबुडा मंत्रिमंडल चाहता है कि चोकसी को डोमिनिका से भारत प्रत्यर्पित किया जाए:मीडिया

By भाषा | Updated: June 4, 2021 09:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून एंटीगुआ एंड बारबुडा के मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला हुआ है कि वह भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका से सीधे भारत प्रत्यर्पित किए जाने को तरजीह देगा। स्थानीय मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

स्थानीय खबरों में मंत्रिमंडल की बैठक के ब्यौरे प्रकाशित किए गए। इसमें कहा गया कि बुधवार को हुई बैठक में जिन मामलों पर चर्चा हुई उनमें से एक ‘‘चोकसी से संबंधित मामला’’ भी था।

इसमें यह कहा गया कि अब यह डोमिनिका की समस्या है और यदि चोकसी वापस एंटीगुआ ऐंड बारबुडा आता है तो समस्या उसके पास लौट आएगी।

एंटीगुआ ब्रेकिंग न्यूज की खबर में बताया कि प्रधानमंत्री गास्टोन ब्राउने की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी मंत्री शामिल हुए। इसमें तय हुआ कि कानून प्रवर्तन अधिकारी यह जानकारी जुटाने का प्रयास करते रहेंगे कि चोकसी किन परिस्थितियों में एंटीगुआ से गया था।

कैबिनेट के मंत्रियों ने कहा, ‘‘एंटीगुआ एंड बारबुडा मंत्रिमंडल चाहता है कि चोकसी को डोमिनिका से भारत प्रत्यर्पित किया जाए।’’

‘एंटीगुआन्यूजरूम’ की खबर के मुताबिक सूचना मंत्री मेलफोर्ड निकोलस ने बाद में मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि सरकार चाहती है कि एंटीगुआ की अदालतों में चोकसी की नागरिकता वापस लेने और उसे भारत प्रत्यर्पित करने संबंधी जितने भी लंबित मामले हैं उन पर हाल की परिस्थितियों को देखते हुए जल्द सुनवाई हो।

इन मामले पर सुनवाई नवंबर में होनी है।

निकोलस ने कहा कि खुफिया एजेंसियों ने चोकसी के एंटीगुआ एंड बारबुडा से लापता होने संबंधी परिस्थितियों के बारे में मंत्रिमंडल को जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि चोकसी 23 मई को रहस्यमयी परिस्थितियों में एंटीगुआ ऐंड बारबुडा से लापता हो गया था। बाद में उसे डोमिनिका में अवैध प्रवेश करने पर पकड़ा गया था।

बाद में, डोमिनिका की अदालत में चोकसी के वकीलों ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos