लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में नियमों का उल्लंघन करने के आरोपी बिल्डर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

By भाषा | Updated: June 26, 2021 19:24 IST

Open in App

ठाणे, 26 जून ठाणे की एक अदालत ने एक रियल एस्टेट डेवलपर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिस पर नगर निगम अधिकारियों द्वारा स्वीकृत 16 फ्लैटों के बजाय एक परिसर में 112 दुकानें बनाने के लिए मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पी एम गुप्ता ने 24 जून के अपने आदेश में कहा कि इस स्तर पर डेवलपर उमरावसिंह पृथ्वीराज ओस्तवाल को अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती है। आदेश की विस्तृत प्रति शनिवार को उपलब्ध कराई गई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मीरा भायंदर नगर निगम ने ओस्तवाल के खिलाफ नवघर थाने में मामला दर्ज कराया था।

ओस्तवाल के वकील जीबी चव्हाण ने अदालत में तर्क दिया कि उनके मुवक्किल एक प्रतिष्ठित बिल्डर हैं, जिन्होंने पिछले 40 वर्षों में भायंदर, बोरीवली, बोईसर और नालासोपारा में 100 से अधिक संरचनाओं का निर्माण किया है, जबकि अतिरिक्त लोक अभियोजक विवेक कडू ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आरोप गंभीर हैं।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद, न्यायाधीश गुप्ता ने कहा, "अपराध की जांच जारी है और यदि इस स्तर पर आरोपी को अग्रिम जमानत दी जाती है तो संभावना है कि वह जांच में बाधा डाल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल