लाइव न्यूज़ :

कांदिवली फर्जी टीकाकरण मामले में आरोपी डॉक्टर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:59 IST

Open in App

मुंबई, 28 जून मुंबई की एक अदालत ने कांदिवली की एक आवासीय सोसायटी में फर्जी कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित कर सदस्यों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी डॉक्टर की अग्रिम जमानत अर्जी सोमवार को खारिज कर दी।

दिंडोशी सत्र अदालत में 22 जून को आरोपी द्वारा अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गयी थी, जिसमें आरोपी डॉ मनीष त्रिपाठी ने कहा था कि इस मामले में मुख्य आरोपी एक निजी अस्पताल है लेकिन मुंबई पुलिस इसके शक्तिशाली एवं राजनीतिक पहुंच रखने वाले मालिकों को बचा रही है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एल एस चव्हाण ने सोमवार को आरोपी की अर्जी खारिज कर दी।

पुलिस को दी गई शिकायत में आवासीय सोसायटी ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने खुद को एक निजी अस्पताल का प्रतिनिधि बताकर वहां रहने वाले लोगों के साथ फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित कर धोखाधड़ी की।

हीरानंदानी हेरिटेज हाउसिंग सोसायटी में 30 मई को 390 लोगों के लिए अवैध कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित करने के आरोप में 17 जून को कांदिवली पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू