लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के निजी अस्पताल में दो कोविड पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों को एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई

By भाषा | Updated: June 3, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशएलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को बताया कि हृदय संबंधी समस्याओं वाले दो कोविड पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों को ‘एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी’ दी गई और उन्हें गंभीर जटिलताओं के चपेट में आने से बचाया गया।

बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशएलिटी अस्पताल में मंगलवार को सुनीरमल घटक (70) और सुरेश कुमार त्रेहन (65) को कासिरिविमैब और इम्डेवीमैब का कॉकटेल दिया गया। इस उपचार पद्धति के बारे में कहा जाता है कि इससे हल्के से मध्यम लक्षणों वाले रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 70 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि घटक हृदय की एक ज्ञात समस्या से पीड़ित हैं और उनकी पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी।

एक बयान में कहा गया है कि त्रेहन ने दो दिन पहले अस्पताल को सांस लेने में गंभीर रूप से तकलीफ होने की सूचना दी और लेटने में असमर्थ थे। उन्हें पहले कोई बीमारी नहीं थी।

उन दोनों का ऑक्सीजन संतृप्ति स्तर 95 प्रतिशत से अधिक था और कोविड-19 लक्षण विकसित होने के तीन दिनों के भीतर अस्पताल आ गए।

बयान में कहा गया कि अस्पताल ने मंगलवार को अत्यंत उच्च जोखिम वाले इन दोनों कोविड पीड़ित वरिष्ठ नागरिक रोगियों को गंभीर जटिलताओं से बचाने के लिए सफलतापूर्वक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी दी।

यह पहली बार है जब इस अस्पताल में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे